क्लिपआर्ट रॉक के $10 लाख कीमत के एनएफटी के मालिक ने गलती से इसे $0.1 से कम में बेचा
क्लिपआर्ट रॉक के $10 लाख कीमत वाले नॉन-फंजिबल टोकन (एनएफटी) के मालिक ने गलती से इसे $0.1 से भी कम में बेच दिया है। दरअसल, एनएफटी के मालिक ने इसे 444 ETH में लिस्ट करने के बजाय 444 wei में लिस्ट कर दिया था। इसके मालिक ने ट्वीट किया, "एक क्लिक में $10 लाख की मेरी पूरी नेटवर्थ चली गई।"