क्वांटम डॉट्स की खोज के लिए बेवेन्दी, ब्रूस और अलेक्सी ने जीता केमिस्ट्री का नोबेल
2023 का केमिस्ट्री का नोबेल पुरस्कार संयुक्त रूप से मौंगी बेवेन्दी, लुई ब्रूस और अलेक्सी एकीमोव को दिया गया है। नोबेल समिति के मुताबिक, तीनों को यह पुरस्कार 'क्वांटम डॉट्स की सिंथेसिस (संश्लेषण) और खोज' के लिए दिया गया है। तीनों को संयुक्त रूप से 11 मिलियन स्वीडिश क्रोना (तकरीबन ₹8.3 करोड़) की पुरस्कार राशि मिलेगी।