क्वाड सदस्य देशों ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में निवेश के लिए $50 अरब आवंटित करने की घोषणा की
टोक्यो (जापान) में मंगलवार को क्वाड लीडर्स समिट के दौरान क्वाड सदस्य देशों ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश के लिए $50 अरब से अधिक आवंटित करने का एलान किया। जापान के प्रधानमंत्री फुमिओ किशिदा ने कहा कि यह निवेश हिंद-प्रशांत क्षेत्र में अगले 5 साल में इन्फ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है।