क्विंट में अदाणी की कोई हिस्सेदारी नहीं, तथ्यों की जांच करें: रवीश से क्विंट की को-फाउंडर
उद्योगपति गौतम अदाणी द्वारा 'एनडीटीवी' के अधिग्रहण के बाद चैनल से इस्तीफा देने वाले पत्रकार रवीश कुमार ने एक इंटरव्यू में दावा किया है कि अदाणी की 'द क्विंट' में हिस्सेदारी है। इसपर कंपनी की को-फाउंडर ऋतु कपूर ने रवीश से 'तथ्यों की जांच' करने को कहा। ऋतु कपूर ने कहा, "द क्विंट में अदाणी की कोई हिस्सेदारी नहीं है।"