क्विंटन डीकॉक ने अर्धशतक लगाकर पूरे किए आईपीएल में 3,000 रन

आईपीएल 2024 में मंगलवार को आरसीबी के खिलाफ मैच में एलएसजी के बल्लेबाज़ क्विंटन डीकॉक ने आईपीएल के अपने करियर में 3,046 रन पूरे कर लिए हैं। वह इस आंकड़े को छूने वाले दुनिया के 23वें बल्लेबाज़ बने हैं। उन्होंने मैच में 81 रनों की पारी खेली और अपनी पारी में उन्होंने 8 चौके और 5 छक्के भी लगाए।

Load More