क्विंटन डीकॉक ने बनाया भारत में वनडे विश्व कप के किसी मैच का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर
दक्षिण अफ्रीकी ओपनर क्विंटन डीकॉक ने मंगलवार को भारत में वनडे विश्व कप के किसी मैच का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाया। उन्होंने वनडे विश्व कप 2023 में बांग्लादेश के खिलाफ 174(140) रन बनाए। भारत में किसी वनडे विश्व कप मैच का पिछला सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर डेविड वॉर्नर (163 रन) ने 20 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ बनाया था।