क्विंटन डीकॉक बने किसी वनडे विश्व कप में 3 शतक जड़ने वाले पहले दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर

दक्षिण अफ्रीकी ओपनर क्विंटन डीकॉक मंगलवार को वनडे विश्व कप के किसी एक संस्करण में 3 शतक जड़ने वाले पहले दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर बन गए। 30-वर्षीय डीकॉक ने वनडे विश्व कप 2023 में बांग्लादेश के खिलाफ मैच में 101 गेंदों पर शतक पूरा किया। टूर्नामेंट में उन्होंने श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्रमश: 100 और 109 रन बनाए थे।

Load More