क्वीर समुदाय के अधिकारों को तय करने के लिए कमिटी बनाए केंद्र: सीजेआई

सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने समलैंगिक विवाह पर फैसला सुनाते हुए केंद्र से कहा है कि वह क्वीर समुदाय के अधिकारों को तय करने के लिए एक कमिटी बनाए। उन्होंने कहा, "यह कमिटी राशन कार्ड पर समलैंगिक जोड़ों को परिवार के रूप में शामिल करने, जॉइंट बैंक अकाउंट खोलने में सक्षम बनाने और पेंशन, ग्रेच्युटी आदि के अधिकारों पर विचार करे।"

Load More