क्षतिग्रस्त खिड़कियों के साथ लंदन में विमान ने भरी उड़ान, 14,500 की ऊंचाई से लौटा
लंदन एयरपोर्ट से 4 अक्टूबर को क्षतिग्रस्त खिड़कियों के साथ एक फ्लाइट के उड़ान भरने का मामला सामने आया है। क्षतिग्रस्त खिड़कियों का पता चलने पर विमान करीब 14,500 फीट की ऊंचाई से लौट आया। जांच के मुताबिक, विमान का इस्तेमाल शूटिंग के लिए हुआ था और बेहद शक्तिशाली लाइटों के संपर्क में आने से खिड़कियां क्षतिग्रस्त हुई थीं।