क्यों 21 दिनों के अनशन पर हैं '3 इडियट्स' में आमिर के किरदार के प्रेरणास्रोत रहे वांगचुक?
'3 इडियट्स' में आमिर खान के किरदार के प्रेरणास्रोत रहे सोनम वांगचुक बुधवार से लद्दाख में 21 दिनों के अनशन पर हैं। लद्दाख को राज्य का दर्जा और छठी अनुसूची लागू करने की मांग केंद्र द्वारा स्वीकार होने तक वांगचुक चरणबद्ध तरीके से अनशन करेंगे। 2019 लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने लद्दाख के लिए छठी अनुसूची का वादा किया था।