कड़ी मेहनत के बादशाह हैं, सबसे अधिक दर्शकों का सम्मान करते हैं: शाहरुख से 'जवान' के निर्देशक
अभिनेता शाहरुख खान ने ट्विटर पर 'आस्क एसआरके' सेशन के दौरान अपनी आगामी फिल्म 'जवान' के निर्देशक अटली को 'बेहद मेहनती और बड़ा' बताया है। अटली ने शाहरुख के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा, "बात जब कड़ी मेहनत की हो तो आप उसके बादशाह हैं। आप किसी भी चीज़ से अधिक दर्शकों व फैन्स का सम्मान करते हैं।"