खोई हुई बकरी ढूंढ़ते समय शख्स को मिला 3 ग्राम सोना, गांव में 10,000 लोगों ने शुरू कर दी खुदाई
केन्या के एक गांव में कुछ हफ्तों से सोना ढूंढने की होड़ मची हुई है। दरअसल, एक चरवाहे को अपनी खोई हुई बकरी ढूंढते समय 3 ग्राम सोना मिला जिसे उसने 36,000 केन्याई शिलिंग (लगभग $280) में बेच दिया। अधिकारियों का अनुमान है कि खज़ाना खोजने की इस होड़ के दौरान केन्या और युगांडा से लगभग 10,000 लोग वहां पहुंचे।