खोजी गई दुनिया की सबसे बड़ी कोरल कॉलोनी, स्पेस से आई नज़र
नैशनल जियोग्राफिक के शोधकर्ताओं ने दक्षिण-पश्चिमी प्रशांत महासागर के एक द्वीपसमूह सोलोमन द्वीप में दुनिया की सबसे बड़ी कोरल कॉलोनी की खोज की है। इस कॉलोनी का आकार 112x105 फीट है और यह दुनिया के सबसे बड़े जानवर ब्लू व्हेल से भी लंबी है। शोधकर्ताओं के अनुसार, स्पेस से देखा जा सकने वाला यह कोरल ज़्यादातर भूरे रंग का है।