खंडवा-भुसावल के बीच ₹3,284 करोड़ की लागत से बिछेगी 131 किमी लंबी रेल लाइन

खंडवा (मध्य प्रदेश) व भुसावल (महाराष्ट्र) के बीच ₹3,284 करोड़ से अधिक की लागत से 131 किलोमीटर लंबी रेल लाइन बिछाई जाएगी। इससे 364 गांवों की रेल कनेक्टिविटी में सुधार और 14.75 लाख लोगों को फायदा होगा। केंद्र सरकार से मंज़ूरी मिलने के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया है।

Load More