खेती के लिए ऐक्टिंग छोड़ी और सब गंवा दिया, रिकवरी एजेंट गाली देते: 'साराभाई...' के ऐक्टर
'साराभाई वर्सेस साराभाई' फेम ऐक्टर राजेश कुमार ने बताया है कि उन्होंने खेती करने के लिए अपना सफल ऐक्टिंग करियर छोड़ दिया और बाद में उन्हें 'बहुत ज़्यादा मुश्किलों' का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा, "मैंने सब कुछ गंवा दिया। क्रेडिट कार्ड के रिकवरी एजेंट फोन पर मुझे गाली देते थे क्योंकि मेरे पास लौटाने के लिए पैसे नहीं थे।"