खाते में ₹2,500 लेकर KBC पहुंचे दिहाड़ी मज़दूर ने जीते ₹50 लाख, सुनाया भेदभाव का दर्द
केबीसी-18 में राजस्थान के दिहाड़ी मज़दूर कृष्ण लाल कुमावत ने ₹50 लाख जीते हैं। ₹800/दिन कमाने वाले किशन 12वीं पास हैं और घरों में टाइलें लगाते हैं। उन्होंने बताया, "अभी मेरे खाते में सिर्फ ₹2,500 हैं...कई घरों में हमसे भेदभाव होता है...लोग खाना नहीं देते...पानी मांगने पर बर्तन धोने वाली टंकी दिखा देते हैं...बिना डिग्री इज़्ज़त भी नहीं मिलती।"