खाते में एक रुपया नहीं आया: राजपाल यादव को आर्थिक मदद के दावों के बीच उनके भाई
चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में सरेंडर कर चुके अभिनेता राजपाल यादव को लेकर चल रही आर्थिक मदद की खबरों पर उनके बड़े भाई श्रीपाल यादव ने सफाई दी है। उन्होंने कहा, "अब तक किसी राजनीतिक या बॉलीवुड हस्ती ने राजपाल की आर्थिक सहायता नहीं की है। हमारे खाते में एक भी रुपया नहीं आया है।"