खाते में पैसा न होने पर भी कर सकेंगे UPI पेमेंट, जल्द शुरू होगी क्रेडिट लाइन सुविधा
भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम जल्द ही यूपीआई इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए क्रेडिट लाइन सुविधा शुरू करने वाला है। यह सुविधा क्रेडिट कार्ड की तरह काम करेगी और यूपीआई अकाउंट से जुड़े बैंक खाते में पैसे न होने पर भी ग्राहक पेमेंट कर सकेंगे। निगम के मुताबिक, हर ग्राहक को उसके सिबिल स्कोर के हिसाब से क्रेडिट लिमिट मिलेगी।