खाताधारक की मौत के बाद किन दस्तावेज़ों के ज़रिए बैंक से पैसे ट्रांसफर कर सकता है नॉमिनी?
खाताधारक की मौत के बाद उसके बैंक अकाउंट में जुड़े नॉमिनी को पैसे ट्रांसफर करने के लिए खाताधारक का मृत्यु प्रमाण-पत्र व उसकी पासबुक, नॉमिनी का आधार कार्ड, पहचान-पत्र, बैंक से मिला क्लेम फॉर्म और नॉमिनी के बैंक खाते की जानकारी देनी होती है। बैंक वेरिफिकेशन के बाद अकाउंट में जमा राशि नॉमिनी के खाते में ट्रांसफर कर देता है।