खेत में अचानक हेलीकॉप्टर की लैंडिंग देख दौड़ पड़े किसान, वायरल हुआ यूपी का वीडियो
उत्तर प्रदेश के बिजनौर के खेत में मंगलवार सुबह अचानक एक हेलीकॉप्टर उतर गया और हेलीकॉप्टर उतरता देख किसान उस ओर दौड़ पड़े। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तकनीकी समस्या के चलते हेलीकॉप्टर को लैंडिंग करनी पड़ी और कुछ समय बाद खामी दूर होने पर हेलीकॉप्टर ने दोबारा उड़ान भरी। इस दौरान एक दूसरा हेलीकॉप्टर भी ऊपर चक्कर लगाता नज़र आया।