खुद को 'ज़हर का इंजेक्शन' लगाकर 28 वर्षीय डॉक्टर ने यूपी में की खुदकुशी, कार में मिला शव
प्रयागराज (यूपी) के स्वरूप रानी अस्पताल की पार्किंग में खड़ी एक कार में कार्तिकेय श्रीवास्तव नामक 28-वर्षीय रेजिडेंट डॉक्टर का शव मिला है। एसीपी मनोज कुमार सिंह ने बताया, "कार्तिकेय ने कथित तौर पर खुद को ज़हरीले पदार्थ का इंजेक्शन लगाकर यह कदम उठाया।" पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि वह कुछ दिनों से डिप्रेशन में थे।