खुद को बीजेपी नेता बताने वाले शख्स का वीडियो हुआ वायरल, होटल में डांसरों संग आया नज़र
आगरा (यूपी) में खुद को बीजेपी नेता बताने वाले महिपाल चौधरी नामक शख्स का होटल में डांसरों के साथ वीडियो सामने आया है। वीडियो में महिपाल कुर्सी पर बैठा दिख रहा है जबकि कमरे में 2 लड़कियां डांस करती दिख रही हैं और बेड पर शराब की बोतल-गिलास रखे हैं। पुलिस मौके पर पहुंची तो महिपाल मौके से भाग निकला।