खुद को मारने की कोशिश की थी: कोलकाता के आरजी कर हॉस्पिटल के पूर्व प्रिंसिपल को लेकर इंटर्न
आरजी कर मेडिकल कॉलेज ऐंड हॉस्पिटल के एक मेडिकल इंटर्न ने पूर्व प्रिंसिपल संजय घोष को लेकर बताया है, "हॉस्टल में कॉमन रूम की मांग को लेकर प्रदर्शन में शामिल होने के बाद मुझे हॉस्टल से सस्पेंड कर दिया गया था।" उन्होंने बताया, "मैंने खुद को मारने की कोशिश भी की थी...मुझे थर्ड इयर में फेल कर दिया गया था।"