खाद के लिए कर्नाटक में किसानों की अनोखी कतार, जूते-चप्पलों को बनाया सहारा
कलबुर्गी (कर्नाटक) में खाद खरीदने के लिए पहुंचे किसानों ने लंबी कतार में अपनी जगह बनाए रखने के लिए चप्पल-जूते और पत्थर लाइन में रख दिए जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। गर्मी-धूप से बचने के लिए किसानों ने यह तरीका निकाला। बकौल रिपोर्ट्स, खाद की आपूर्ति में कमी के चलते किसानों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।