खुद का शिव मंदिर बनवा रहा हूं, उसके बनने के बाद ही अयोध्या के राम मंदिर जाऊंगा: अखिलेश
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक पॉडकास्ट में कहा है, "मैं खुद का एक शिव मंदिर बनवा रहा हूं, उस मंदिर के बनने पर भगवान शिव के दर्शन करने के बाद ही अयोध्या के राम मंदिर जाऊंगा।" उन्होंने कहा, "राम मंदिर ज़रूर जाऊंगा और पूरे परिवार के साथ जाऊंगा।" उन्होंने कहा, "बहुत जल्द ही मेरा मंदिर तैयार हो जाएगा।"