खुद नहीं कमाते, फिर भी $660 बिलियन खर्च कर रहे हैं Gen Z
BCG के आंकड़ों के मुताबिक, करीब 377 मिलियन Gen Z युवा भारत के कुल खर्च का 43% तय करते हैं जिसकी कीमत करीब $860 बिलियन है। बकौल रिपोर्ट, इसमें से $660 बिलियन वास्तव में उनकी अपनी कमाई नहीं है जिसे 'प्रभावित खर्च' कहा जाता है यानी Gen Z ब्रैंड/ऐप चुनता है लेकिन कई मामलों में भुगतान माता-पिता करते हैं।