खुद पर संशय था: एक साल तक 'कल्कि 2898 एडी' को साइन नहीं करने पर कमल हासन
अभिनेता कमल हासन ने आगामी फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' को एक साल तक साइन नहीं करने को लेकर कहा है कि वह इसे लेकर संशय में थे। उन्होंने कहा, "खुद पर संशय था, लगा था...मैं क्या करूंगा। ऐसा नहीं है कि मैंने पहले नेगेटिव किरदार नहीं निभाया है...मैंने लीड विलेन, साइकोपैथ के किरदार निभाए हैं...लेकिन यह रोल कुछ अलग है।