खाद बनाने वाली इन कंपनियों ने तीन महीने में दिया ज़बरदस्त रिटर्न, 150% तक बढ़े भाव
पिछले तीन महीने में खाद बनाने वाली 7 कंपनियों के शेयरों में 30-150% तक उछाल आया है। इनमें कोठारी इंडस्ट्रियल कॉर्पोरेशन, मैंगलोर केमिकल्स ऐंड फर्टिलाइज़र्स, पारादीप फॉस्फेट, फर्टिलाइज़र्स ऐंड केमिकल्स त्रावणकोर, नैशनल केमिकल्स ऐंड फर्टिलाइज़र्स, नैशनल फर्टिलाइज़र्स और कोरोमंडल इंटरनैशनल का नाम शामिल है। बकौल रिपोर्ट, आने वाले दिनों में मानसून के मद्देनज़र ये शेयर फोकस में रह सकते हैं।