इनकम टैक्स रिटर्न (आईटीआर) भरने के लिए आयकर विभाग के ई-फाइलिंग पोर्टल पर ई-फाइलिंग अकाउंट लॉगिन कर डैशबोर्ड पर क्लिक करें। उसके बाद 'ई-फाइल', 'इनकम टैक्स रिटर्न', 'फाइल इनकम टैक्स रिटर्न' पर क्लिक कर आईटीआर फॉर्म चुनें और आय व कटौतियों का विवरण सबमिट कर दें। आखिर में आधार नंबर और ई-साइन का इस्तेमाल कर आईटीआर को ई-वेरिफाई कर लें।