खुद से खुद को बॉलीवुड का बाप कहने से काला हिरण नहीं रुक जाएगी: सलमान खान से प्रोड्यूसर
'काला हिरण' फिल्म के निर्माता अमित जानी ने X पर कहा है, "मामले की सुनवाई 6-जुलाई तक टली...मैंने पहले कहा था अदालत के लिए ना कोई स्टार है ना वे किसी ग्लैमर को मानती है...खुद से खुद को बॉलीवुड का बाप कहने से काला हिरण नहीं रुक जाएगी।" उन्होंने कहा, "ये 8000 सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी...पूरी दुनिया में एकसाथ होगी।"