खुद से चल नहीं पा रहे नीरज चोपड़ा, दिल्ली एयरपोर्ट पर व्हीलचेयर पर दिखे
चोट के कारण एशियन गेम्स और डायमंड लीग फाइनल से बाहर हुए नीरज चोपड़ा का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह दिल्ली एयरपोर्ट पर व्हीलचेयर पर नज़र आए और उनके हाथ में बैसाखी थी। ट्रेनिंग के दौरान उनके टखने के लिगामेंट में चोट लगी थी। नीरज के अनुसार, उन्होंने डॉक्टर और टीम की सलाह के बाद यह फैसला लिया।