खुदकुशी करने से रोकने पर यूपी में युवक ने ईंट से कई वार कर की पिता की हत्या, करना चाहता था शादी

गोरखपुर (यूपी) में बुधवार रात कथित तौर पर फंदा लगाकर खुदकुशी की कोशिश कर रहे युवक ने पिता के रोकने पर ईंट से कई वार कर उनकी हत्या कर दी। पड़ोसियों ने बताया कि शराब पीने का आदी आरोपी अपनी शादी कराने की ज़िद पर अड़ा था। बकौल पुलिस, घटना के बाद फरार आरोपी बेटे को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Load More