खुदरा मंडियों में क्या हैं आलू, प्याज़ और टमाटर के भाव?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली में खुदरा मंडियों में आलू ₹40-₹50/किलो, प्याज़ ₹50-₹60/किलो और टमाटर ₹70-₹80/किलो बिक रहे हैं। वहीं, यूपी में आलू की कीमतें ₹40-₹45/किलो जबकि प्याज़ और टमाटर की कीमतें क्रमश: ₹40-₹45/किलो और ₹75-₹80/किलो हैं। बिहार में आलू ₹40-₹50/किलो, प्याज़ ₹45-₹50/किलो व टमाटर ₹80-₹100/किलो और एमपी में आलू ₹40-₹50/किलो, प्याज़ ₹40-₹50/किलो व टमाटर ₹100/किलो तक बिक रहे हैं।