खाने को चखने से पहले ही दिमाग तय कर लेता है उसका टेस्ट: स्टडी
'सोसायटी ऑफ न्यूरोसाइंस' में पेश स्टडी के अनुसार, खाने से पहले दिमाग उसके स्वाद को लेकर राय बना लेता है। शोधकर्ताओं के अनुसार, दिमाग हमेशा मौजूदा पल से आगे रहने की कोशिश करता है और खाने से पहले जानकारी के आधार पर स्वाद का अंदाज़ा लगाता है इसलिए एक ही खाना अलग-अलग जगह/परिस्थिति में अलग स्वाद का लग सकता है।