खाने के तुरंत बाद नींद आती है? गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट ने बताए शरीर में फाइबर की कमी के संकेत
गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉक्टर सौरभ सेठी ने ऐसे संकेत बताए जिनसे पता चलता है कि आपकी डाइट में फाइबर की कमी है। इनमें खाना खाने के कुछ ही समय बाद फिर भूख लगना, खाना खाने के बाद ब्लड शुगर तेज़ी से बढ़ना, बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ना, मल का ढीला या सख्त होना और कार्बोहाइड्रेट वाला खाना खाने के बाद थकान होना शामिल हैं।