खाने के बाद पेट दर्द को मामूली न समझें, जानिए कब होना चाहिए सतर्क
MedlinePlus के अनुसार, खाना खाने के बाद बार-बार पेट दर्द होना गॉलस्टोन, पेट के अल्सर, पैंक्रियाटाइटिस या फूड पॉइज़निंग जैसी समस्याओं का संकेत हो सकता है। कुछ लोगों में किसी खास भोजन को पचाने में दिक्कत भी इसकी वजह बनती है। यदि दर्द बार-बार हो या उल्टी, दस्त, मतली जैसे लक्षण हों तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।