खाना खाते समय गले में मटन का टुकड़ा फंसने से हुई 54 वर्षीय किसान की मौत

तेलंगाना में खाना खाते समय परिजनों से बातचीत कर रहे एक 54-वर्षीय किसान के गले में मटन का टुकड़ा फंस गया जिसके चलते उसकी मौत हो गई। बकौल रिपोर्ट्स, मटन का टुकड़ा फंसने पर किसान को सांस लेने में तकलीफ होने लगी और फिर वह बेहोश होकर ज़मीन पर गिर पड़ा। अस्पताल ले जाते हुए किसान की मौत हो गई।

Load More