खूनी जंग छेड़ने वाले चोर हैं जो शांतिपूर्ण भविष्य चुरा रहे: ट्रंप के साथ विवाद के बीच पोप
पोप लियो XIV ने रविवार को चेरनोबिल हादसे की बरसी पर कहा कि यह शक्तिशाली होती तकनीकों के उपयोग को लेकर चेतावनी है। उन्होंने कहा कि चोरों के कई रूप हैं और गलत विचार भी चोरी का ही रूप है। उन्होंने कहा, "उन चोरों को मत भूलें...जो धरती के संसाधन लूटकर, खूनी जंग छेड़कर...हमसे शांति भरा भविष्य छीन रहे हैं।"