खूनी नागा, राजराजेश्वरी नागा, बर्फानी नागा, खिचड़िया नागा में क्या होता है अंतर?
महाकुंभ में स्थान के मुताबिक दीक्षा लेने वाले नागा साधुओं की पहचान होती है। उज्जैन में दीक्षा लेने वाले नागा साधुओं को खूनी नागा, हरिद्वार में दीक्षा लेने वाले नागा साधुओं को बर्फानी नागा, नासिक में दीक्षा लेने वाले नागा साधुओं को खिचड़िया नागा और प्रयागराज में दीक्षा लेने वाले नागा साधुओं को राजराजेश्वरी नागा कहा जाता है।