खाना बनाने के लिए सिलिंडर में LPG ही क्यों करते हैं इस्तेमाल, दूसरी कोई गैस क्यों नहीं?
खाना पकाने के लिए आमतौर पर एलपीजी का इस्तेमाल होता है क्योंकि इसे आसानी से लिक्विड रूप में बदलकर कॉम्पैक्ट स्टील सिलिंडर में स्टोर किया जा सकता है। सिलिंडर के हल्का होने के चलते उसका ट्रांसपोर्टेशन और घर में हैंडलिंग आसान होती है। एलपीजी अन्य गैसों (मीथेन/सीएनजी) की तुलना में लगभग ढाई गुना ज़्यादा गर्मी पैदा करती है।