खाने में सब्ज़ी कम पड़ने पर शख्स ने यूपी में पत्नी की तवे से कई वार कर की हत्या
सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) में एक शख्स ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की तवे से कई वार कर हत्या कर दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी का खाने में सब्ज़ी कम पड़ने पर पत्नी से झगड़ा हुआ था। आरोपी ने वारदात को अपनी दोनों बेटियों के सामने ही अंजाम दिया था और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।