खाना लेने नगरासू गुरुद्वारे से नीचे आए एक निहंग को पुलिस ने पकड़ा, अन्य ने छत से की पत्थरबाज़ी
कर्णप्रयाग में तलवारबाज़ी की घटना में 4-साथियों की गिरफ्तारी से गुस्साए निहंगों का रुद्रप्रयाग के नगरासू गुरुद्वारे पर कब्ज़ा जारी है। 'हिन्दुस्तान' के मुताबिक, खाना लेने 2-निहंग गुरुद्वारे की छत से नीचे परिसर में आए जिनमें से एक को पुलिस ने पकड़ लिया। बकौल रिपोर्ट, इस दौरान छत से अन्य निहंगों ने पत्थरबाज़ी की जिससे तनाव की स्थिति बन गई।