खून जैसे पानी से लाल हुईं हैदराबाद की सड़कें, सामने आया वीडियो
हैदराबाद के वेंकटाद्री नगर में मैनहोल से निकलकर सड़कों पर फैले लाल रंग के पानी का वीडियो सामने आया है। इस लाल पानी की वजह से पूरे इलाके में दुर्गंध फैल गई और लोगों को सांस लेने में कठिनाई होने लगी। अधिकारियों ने बताया कि लग रहा है कि यह लाल रंग का केमिकल नज़दीकी औद्योगिक इकाइयों से निकला होगा।