खून जैसा लाल पेट और गिद्ध जैसा सिर; हॉरर स्टोरी से कम नहीं है ड्रैकुला तोता
सोशल मीडिया पर हाल ही में एक दुर्लभ पक्षी की तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए हैं जिसे 'ड्रैकुला तोता' कहा जाता है। यह पापुआ न्यू गिनी के वर्षावनों में पाया जाता है। इसका शरीर काले और धूसर रंग के पंखों से ढका होता है जबकि पेट चमकीले लाल रंग का होता है और सिर गिद्ध जैसा नज़र आता है।