खान सर का पूरा नाम क्या है और वह कितने पढ़े-लिखे हैं?
गोरखपुर (यूपी) में जन्मे चर्चित शिक्षक खान सर का पूरा नाम फैज़ल खान है। बकौल रिपोर्ट्स, खान ने कक्षा-10 की पढ़ाई अंग्रेज़ी मीडियम और कक्षा-12 की पढ़ाई हिंदी मीडियम स्कूल से की थी और उन्होंने साइंस में ग्रैजुएशन के अलावा साइंस-भूगोल में पोस्ट ग्रैजुएशन किया है। वह शुक्रवार को पटना में बीपीएससी अभ्यर्थियों के प्रदर्शन में शामिल हुए थे।