खान सर को रक्षाबंधन पर हज़ारों बहनों ने बांधी राखी, शिक्षक ने की अनाथ आश्रम खोलने की घोषणा
बिहार के मशहूर शिक्षक खान सर (फैज़ल खान) को रक्षाबंधन के दिन हज़ारों बहनों ने राखी बांधी है। इस मौके पर खान सर ने एक नया अनाथ आश्रम खोलने की घोषणा की है। गौरतलब है कि वह पहले ही एक कैंसर अस्पताल खोलने की घोषणा कर चुके हैं। बकौल शिक्षक, कैंसर अस्पताल अगले 2-3 महीनों में चालू हो जाएगा।