खान सर ने की IAS अफसरों की कार्यशैली की आलोचना, वायरल हुआ वीडियो
बिहार के चर्चित शिक्षक खान सर ने एएनआई के साथ बातचीत में आईएएस अधिकारियों की कार्यशैली की आलोचना की है। उन्होंने कहा, "आईएएस अधिकारी देश नहीं बदल सकते। इन्हें कोई काम दे दीजिए वह कर देंगे लेकिन ये लोग नया आइडिया नहीं दे सकते। इन लोगों से नई चीज़ की उम्मीद करना सबसे बड़ी बेवकूफी है।"