खान सर-रौशन आनंद के हाथ पर बंधीं 5-5 किलो राखियां, एक ने खिलाए 56 तो दूसरे ने 84 पकवान
पटना के चर्चित कोचिंग संचालक खान सर और रौशन आनंद के बीच रक्षाबंधन पर अनोखी होड़ देखने को मिली। दोनों के हाथों में 5-5 किलो से ज़्यादा राखियां बांधी गईं। वहीं, खान सर ने छात्राओं के लिए 56 व्यंजन बनवाए तो दूसरी ओर रौशन आनंद ने 84 तरह के पकवानों की भव्य दावत का आयोजन किया।