खूबसूरत लिमिटेड के शेयरों में लगातार 5वें कारोबारी दिन लगा अपर सर्किट
फाइनेंस व इन्वेस्टमेंट सेक्टर की कंपनी खूबसूरत लिमिटेड के शेयर गुरुवार को 52 सप्ताह के उच्चतम स्तर ₹1.79 पर पहुंच गए और उसमें 5% का अपर सर्किट लग गया। कंपनी के शेयरों में लगातार 5वें कारोबारी सत्र में अपर सर्किट लगा है। बकौल रिपोर्ट्स, कंपनी का निदेशक मंडल बोनस शेयर व लाभांश जारी करने पर विचार कर रहा है।