खंभे से बाइक टकराने के बाद बिहार में मदद मांगते रहे 3 दोस्त, DJ के शोर में दबी आवाज़; हुई मौत
पूर्णिया (बिहार) में रविवार रात तेज़ रफ्तार बाइक के खंभे से टकराने के बाद उस पर सवार 3 दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। बकौल रिपोर्ट्स, तीनों मदद की गुहार लगाते रहे लेकिन घटनास्थल के पास एक शादी में बज रहे डीजे के शोर के चलते किसी ने उनकी आवाज़ नहीं सुनी और तड़प-तड़पकर उनकी मौत हो गई।